एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म हनुमान अंश के बारे में कहा कि अगर आप फिल्म दिल से बनाते हो तो ऑडियंस उसको देखने के लिए जरूर आती है. मैंने यह फिल्म देखी है, यह बहुत ही एक सच्ची फिल्म है. जब आप फिल्म देखोगे तो आपको उस किरदार की यात्रा दिखाई देगी और आपको यह लगेगा कि आप उनके साथ यात्रा कर रहे हो. फिल्म का म्यूजिक भी काफी शानदार है. मैं अपनी मम्मी और मासी के साथ यह फिल्म देखने के लिए गई थी. यह बहुत ही शानदार फिल्म है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत की हर एक सिटी मेरा दूसरा घर है. मैं जहां भी जाती हूं, मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलता है और आज मैं भोपाल में मटकी फोड़ के एक इवेंट में आई हुई हूं. मैं अगर अपने बचपन की बातें करूं तो मैं मटकी फोड़ते हुए लोगों को देखती थी. लेकिन मैंने कभी भी मटकी नहीं फोड़ी. एक बार मेरे दोस्त ने मुझसे कहा था लेकिन मेरी कभी हिम्मत नहीं हुई. मैं सिर्फ स्टेज पर खड़े होकर गा सकती हूं लेकिन मटकी नहीं फोड़ सकती. आज मैं इस इवेंट में राधा रानी के गेट अप में दिखाई दे रही हूं. क्योंकि यह मेरा आइडिया था कि मैं आज के दिन मैं राधा रानी जैसी दिखाई दूं.