कानपुर (Kanpur) के किदवई नगर इलाके में हुए जुड़वा बहनों के मर्डर केस (Twin Girls Murder Case) में एक बेहद चौंकाने वाला और खौफनाक अपडेट सामने आया है। आरोपी पिता (Father) शशिरंजन ने अपनी 11 साल की बेटियों रिद्धि और सिद्धि का कत्ल गुस्से में नहीं, बल्कि पूरी साजिश के तहत किया था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन (Police Investigation) और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के अनुसार, कातिल पिता ने वारदात के 5 दिन पहले ही 500 रुपये में एक चापड़ (Chapad) खरीदा था। रात में बच्चियों ने टीवी पर कार्टून (Cartoon) देखने की जिद की थी, जिसके बाद पिता ने उन्हें नींद की गोलियां (Sleeping Pills) खिला दीं। गहरी नींद में सोते समय हथौड़े और चापड़ से उनका गला काट दिया गया। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी (DCP Dipendra Nath Chaudhary) ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशीली दवाओं की पुष्टि की है। इस दिल दहला देने वाली क्राइम स्टोरी (Crime Story) और पुलिस के लेटेस्ट खुलासे की पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो अंत तक जरूर देखें।