Gorakhpur news: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां शादी के दिन बाइक से गिरकर घायल हुई एक दुल्हन अस्पताल पहुंच गई. शादी के दिन दुल्हन के अस्पताल पहुंचने की खबर जैसे ही दूल्हे को मिली तो दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया और आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग भरकर शादी का रस्म निभाया. गोरखपुर की यह अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है.