Kerala New Chief Minister VD Satheesan: केरल की राजनीति में आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए वीडी सतीशन को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का नेता और राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. 4 मई को आए चुनाव नतीजों में UDF को 102 सीटों की बड़ी जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर करीब 10 दिनों तक असमंजस बना रहा. वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी. जहां एक तरफ वेणुगोपाल के पास विधायकों का समर्थन बताया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर सतीशन को जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मजबूत समर्थन मिला. लगातार दबाव और चर्चाओं के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने आखिरकार सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी.