North india Storm News : उत्तर भारत में आई भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी है. बरेली से सामने आई हैरान कर देने वाली तस्वीरों में एक व्यक्ति तेज हवा के झोंकों में कई फीट ऊपर उड़ता हुआ नजर आता है. यह घटना तूफान की खतरनाक रफ्तार और उसकी ताकत को साफ दिखाती है. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली, उन्नाव और कानपुर समेत कई शहरों में हालात बेहद खराब रहे. कहीं पेड़ गिर गए, तो कहीं गाड़ियां और घरों को नुकसान पहुंचा. तेज धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि गाड़ियों को रोकना पड़ा. देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर मौसम ने रौद्र रूप ले लिया. फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है और कई जगह बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. देश के अलग-अलग हिस्सों—जयपुर, गुरुग्राम, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में इस तूफान ने तबाही का मंजर दिखाया. ये तस्वीरें बताती हैं कि ये सिर्फ आंधी नहीं, बल्कि लोगों के लिए खतरे की चेतावनी थी.