उत्तर प्रदेश के गोरखुपर जिले में तब हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती शादी की जिद पर अड़ गई और निर्माणाधीन एम्स की छत पर चढ़कर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी. इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए और सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई. इस दौरान काफी देर तक ड्रामा चला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.