ईरान ने हमले का वीडियो किया जारी, मिसाइल पर ट्रंप के लिए लिखा था संदेश!

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक तरफ अमेरिका और ईरान सीजफायर (Ceasefire) की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन से भयंकर हमले जारी हैं. क्या दुनिया एक बार फिर 'महायुद्ध राउंड 3' के मुहाने पर खड़ी है? ईरान ने अमेरिका पर हुए ताज़ा हमलों का एक वीडियो जारी किया है. इसमें मिसाइलों पर लिखा है- "इस हारी हुई लड़ाई में ट्रंप की एकमात्र सफलता अमेरिकी ताबूत और व्हीलचेयर बनाने वालों की कमाई बढ़ाना है." ईरान की सेना IRGC ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने कुवैत और बहरीन में मौजूद 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से तबाह कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करते हुए ईरान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर वे नहीं सुधरे, तो अमेरिकी सेना अपना काम करेगी और "ईरान का वजूद ही खत्म हो जाएगा."

संबंधित वीडियो