NDTV Khabar

देश में गणेश उत्सव की धूम, बॉलीवुड टाउन में ऐसे हुआ गणपति का स्वागत

 Share

देवों में प्रथम पूजनीय गजानन गणपति बप्पा के उत्सव देश भर में शुरुआत हो चुकी है. आज गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi 2023) से शुरू होकर गणपति उत्सव अगले दस दिन तक देश में खूब धूमधाम से मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड में भी गणपति बप्पा के नाम की जय जयकार हो रही है. शिल्पा शेट्टी ने जहां कल अपने घर पर गणपति महाराज का स्वागत किया वहीं आज कई स्टार गणपति बप्पा के आगे नतमस्तक होते नजर आए. कुल मिलाकर देखा जाए तो महाराष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व बन चुके गणपति उत्सव में पूरा बॉलीवुड भक्ति सागर में गोते लगा रहा है.   



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com