महिला वकील की कार में पड़ोसी ने लगाई आग, मोरबी की घटना CCTV में कैद

  • 4:18
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026

गुजरात के मोरबी में महिला एडवोकेट की स्विफ्ट कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. शिकायत के अनुसार, पड़ोसी युवक शिखर गोहेल के खिलाफ मोरबी ए डिवीजन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है. कार में आगजनी के कारण करीब ₹3.50 लाख का नुकसान होने की शिकायत की गई है. गौरतलब है कि कल मोरबी की अनुपम सोसायटी में भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक कार में आग लगाने की घटना सामने आई थी. इस घटना के CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. हालांकि, इस दूसरे मामले में अभी तक पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

संबंधित वीडियो