किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर आ रही है कि कुछ लोग बीजेपी का साथ छोड़कर किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं. इस दौरान NDTV से दो लोगों ने बातचीत किया जो यूपी से बीजेपी का साथ छोड़कर किसानों के समर्थन में आए हुए हैं. उनका कहना था कि बीजेपी जो ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देती है, आज उन्हीं जय किसानों को वो द्रेशद्रोही कह रही है. यह सबसे शर्मनाक घटना है. इसके साथ ही लोकतंत्र में उन्हें गणतंत्र दिवस न मनाने देना ये भी बहुत शर्म की बात है. इसलिए हमने 19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि इसलिए हम लोग किसानों के समर्थन में यहां आए हैं. हम किसानों के साथ हैं.