Falta re polling West Bengal: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. एनडीटीवी से बातचीत में फाल्टा से बीजेपी उम्मीदवार देवांशु पांडा ने चुनाव आयोग के रिपोल के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मतदान के दौरान कई बूथों पर गड़बड़ियां, धमकी और डराने के मामले सामने आए थे. बीजेपी का दावा है कि रिपोल में जनता खुलकर वोट करेगी और भारी अंतर से जीत मिलेगी. वहीं चुनाव आयोग के सख्त फैसले के बाद फाल्टा सीट पर सभी की नजरें अब 21 मई के मतदान और 24 मई की मतगणना पर टिकी हैं.