West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से ठीक पहले चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा सीट पर अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबियों द्वारा हाशिम नगर और अन्य इलाकों में मतदाताओं को घर से न निकलने की धमकी देने के वीडियो और शिकायतों के बाद आयोग ने फाल्टा के सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।