Delhi Shahdra Fire News: दिल्ली-NCR की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. हाल ही में गाजियबाद के गौर ग्रीन अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करोड़ों के फ्लैट जल गए. अब दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के शव इस कदर जल गए हैं कि लोग शव देख महिला-पुरुष भी नहीं पहचान पा रहे हैं.