Inside Iran Markets During War: युद्ध के माहौल के बीच ईरान की जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी कहती है. NDTV की टीम सबसे पहले भारतीय मीडिया नेटवर्क के रूप में यहां पहुंची और बाजारों की हकीकत को करीब से देखा. यूएस‑ईरान तनाव और लगातार हमलों के बावजूद बाजारों में रौनक और चहल‑पहल साफ नजर आती है. सब्जी मंडी से लेकर फल, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे. लोगों के चेहरों पर न डर है, न घबराहट, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रीय भावना साफ झलकती है. इसके साथ ही ईरानी समाज को लेकर पश्चिमी मीडिया के दावों की जमीनी सच्चाई भी सामने आई, जहां महिलाएं सामान्य और वेस्टर्न कपड़ों में खुले तौर पर बाजारों में घूमती नजर आईं.