PF New Rules : 12 साल बाद नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत

  • 3:29
  • प्रकाशित: अगस्त 04, 2026

अगर आप नौकरीपेशा हैं या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकती है. करीब 12 साल बाद सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. खबर है कि वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों को मिलेगा, जो अब तक EPF के दायरे से बाहर थे. नई व्यवस्था लागू होने पर अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा. गौरतलब है कि EPF वेतन सीमा में पिछला संशोधन सितंबर 2014 में हुआ था, जब इसे 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया था. अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा गया है.

संबंधित वीडियो