पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार एक ऐसी नई योजना लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके तहत अब पीएफ का पैसा सीधे एटीएम से निकाला जा सकेगा. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते हैं.
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएफ से पैसा निकालने के लिए न तो सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही लंबी कागजी प्रक्रियाओं में उलझना होगा. ईपीएफओ 3.0 के तहत पीएफ खातों को बैंकिंग गेटवे से जोड़ा जा रहा है, जिससे पीएफ खाता भी आम बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा.
सूत्रों के मुताबिक, इस सिस्टम के जरिए खाताधारक किसी भी वक्त एटीएम या यूपीआई के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस निकाल सकेंगे. पूरी प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितनी बैंक से पैसे निकालने की होती है.
इस वीडियो में जानिए:
ATM से PF निकालने की नई योजना क्या है
EPFO 3.0 क्या है और कैसे काम करेगा
खाताधारकों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे
कब तक लागू हो सकती है यह सुविधा