संसद में आज पहले दिन ही काफी हंगामा देखने को मिला. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आपने मुझे इस पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले के बारे में अपनी बात रखने का मौका दिया है. यह मामला छात्रों से जुड़ा है, मैं लाखों बच्चों के भविष्य के बारे में बात कर रहा हूं. इस मुद्दे को लेकर हजारों छात्र जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं. वहां लाठीचार्ज हुआ है. सरकार ताकत का इस्तेमाल करके आवाज दबाने और उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रही है.' इस बीच खरगे ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया, तो भाजपा नेता भड़क गए. इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.