संसद भवन के लिए शुरू हुआ कॉकरोज जनता पार्टी का मार्च विजय चौक तक पहुंच गया है. पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे जा रहे हैं, जिनकी आवाज संसद भवन तक पहुंच रही है. इस बीच संसद भवन के बाहर हाई अलर्ट मोड में सुरक्षाकर्मी नहीं आ रहे हैं. संसद भवन के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है.