अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से माफी मांग कर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ना लड़ने का फ़ैसला लिया है. ऐसा करके लगता है कि उन्होंने संकट को कुछ दिनों तक टाल दिया है. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष चुनाव और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने तक ही गहलोत की कुर्सी बची है.