सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ देश में समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर आज से सुनवाई शुरू करेगी. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली इस संविधान पीठ में जस्टिस एसके कौल, जस्टिस एस. रवींद्र भट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली भी शामिल हैं.