NDTV Khabar

देस की बात: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हमला, कहा- यूपी सरकार पूरी तरह नाकाम

 Share

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है. प्रियंका ने शुक्रवार को कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है. यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं. दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंची प्रियंका ने शाम को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘उत्तर देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनके (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पीछे मोदी जी का हाथ है. वह यहां आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं.''



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com