मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आज सुबह एक बहुत बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (AC 3-Tier) कोच और पिछले एसएलआर (गार्ड व लगेज वैन) कोच में सुबह करीब 5:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन की बोगियों से धुएं का गुबार और तेज लपटें उठने लगीं।