CNG Price Hike News: देश की राजधानी दिल्ली में आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है. 15 मई को एक तरफ जहां पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, वहीं दूसरी तरफ सीएनजी (CNG) के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. दिल्ली में महज तीन दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 15 मई को 2 रुपये और आज 17 मई 2026 को 1 रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है.