महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. गुवाहाटी से शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने तस्वीर जारी कर अपने साथ 42 विधायक के होने का दावा किया है. उधर, अब उद्धव ठाकरे के साथ 13 विधायक ही बचे हैं. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि महाराष्ट्र में चल रहा घमासान आखिर कब तक चलेगा?