गुरुग्रम में दिल्ली पुलिस के सिपाही रोनित यादव की दबंगई देखने को मिली है. उसने बेरहमी से अपने एक्स गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और पीटा है. शराब के नशे में सिपाही ने वारदात को अंजाम दिया और उसकी नाबालिग बहन और मां को मारने की धमकी दी. वारदात के बाद जब वह भाग रहा था तो अपनी थार गाड़ी से उसने कॉलोनी की गेट को भी टक्कर मार कर तोड़ दिया. घटना के बाद सिपाही को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है वह ब्रेकअप के बाद गुस्सा था.