क्या TMC ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रही है? TMC का 'दुश्मन' घर में ही है?

सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए भूचाल की. टीएमसी (TMC) के अंदर मचे गदर और 20 सांसदों की बगावत के बीच, क्या ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सबसे बड़े विलेन बन गए हैं? टीएमसी के दिग्गज नेता कल्याण बनर्जी के हालिया बयानों ने साफ कर दिया है कि बगावत की असली वजह अभिषेक का रवैया और उनका कॉर्पोरेट स्टाइल है. क्या अपनी टूटती पार्टी को बचाने के लिए ममता दीदी अपने ही भतीजे के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेंगी?

कचहरी की दूसरी फाइल जुड़ी है उस दर्दनाक हादसे से, जिसने ठीक एक साल पहले पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. अहमदाबाद में हुए उस भीषण विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) को आज एक साल पूरा हो गया है, जिसमें 250 से ज्यादा बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी. आज भी पीड़ित परिवार इस सवाल का जवाब मांग रहे हैं कि 260 लोगों की मौत का असली गुनहगार कौन था और 1 साल बाद भी इस क्रैश की फाइनल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट क्यों अटकी हुई है? देखिए ग्राउंड जीरो से हमारी ये दर्दनाक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

इसके अलावा, वीडियो के अंत में जानिए मेक्सिको में शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) और पॉप स्टार शकीरा (Shakira) की धमाकेदार वापसी के बारे में.

संबंधित वीडियो