भारत में 'कोरोना' के 236 केस, 28 मरीज हो गए स्वस्थ

  • 4:55
  • प्रकाशित: मार्च 21, 2020
भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब तक कुल 236 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. बीते शुक्रवार को 63 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच राहत की खबर यह है कि 28 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं. राजधानी दिल्ली में स्कूल और मॉल्स पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. राज्य सरकार ने लोगों से बेहद जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है.

संबंधित वीडियो