संसद के सत्र के दौरान कांग्रेस ने एक-एक करके सभी मुद्दे उठाने का फैसला किया है. सोनिया गांधी के निवास पर कल एक बैठक हुई. कांग्रेस रणनीतिक समूह की यह बैठक हुई. इस बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एमएसपी का मुद्दा, लखीमपुर खीरी का मुद्दा हो या फिर महंगाई, डीजल-पेट्रोल हो सभी मुद्दों को उठाएंगे. साथ ही कहा कि विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश करेंगे.