राजस्थान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस ने एक अहम बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल शामिल हुए. बैठक में राहुल गांधी मौजूद नहीं थे. सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को हिदायत दी है कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करें और सचिन पायलट के वफादारों को उसमें शामिल करें. बैठक के बाद राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है.