"महंगाई से जनता नहीं नेता परेशान" : तेल की बढ़ती कीमतों पर बिहार के मंत्री का 'अजीब' बयान

  • 1:23
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2021
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने महंगाई को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. पेट्रोल-डीजल की रोजाना बढ़ती कीमतों पर टिप्‍पणी करते हुए प्रसाद ने कहा कि आम जनता गाड़ी से नहीं बस, ट्रेन से चलती है. बड़े लोग गाड़ी से चलते हैं. उन्‍होंने कहा कि महंगाई से आम जनता को ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता. उन्‍होंने कहा कि बढ़ रही महंगाई का विरोध जनता नहीं, नेता कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो