सितंबर का महीना आम लोगों के लिए महंगाई का झटका लेकर आया है. एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, दूसरी ओर महीना शुरू होते ही आज 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं और इसके साथ-साथ CNG-PNG की कीमतें भी बढ़ गई हैं. मुंबई में MGL यानी महानगर गैस लिमिटेड ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं. MGL ने इसके पीछे पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई चेन में बाधाओं को बड़ी वजह बताया है. CNG-PNG के दाम 1 से 2 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं.