Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. पाकिस्तान से आए 1645 विस्थापित हिंदू परिवारों को जमीन का अधिकार सौंपते हुए सीएम योगी ने विपक्ष, मुस्लिम धर्मगुरुओं और कट्टरपंथियों पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने साफ कहा कि यूपी में अब 'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी' बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अपनी 'नालायक औलादों' को नहीं समझा पा रहे हैं, वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.