LPG Cylinder Price Hike: देश में LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्ली में 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में ये अब 3,255.50 रुपये में मिलेगा. पहले दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये थी, जबकि कोलकाता में ये 3,202 रुपये में मिल रहा था. जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर ये बोझ बढ़ गया है. होटलों और रेस्टॉरेंट में आमतौर पर यही सिलेंडर इस्तेमाल होता है और कीमतें बढ़ने के बाद मेन्यु भी महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है.