NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी ने पुलिस हिरासत से एक वीडियो जारी कर सरकार को घेरा. राहुल ने सरकार के सामने छात्रों की तरफ से 5 बड़ी मांगें रखी हैं.
1- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा
2- छात्रों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
3- छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं
4- संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा हो
5- प्रधानमंत्री छात्रों से हुई ज्यादती के लिए माफी मांगें और शिक्षा-परीक्षा प्रणाली में जल्द सुधार शुरू हो.