आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने भी पैगॉन्ग लेक के किनारे झंडा फहराया. ये जवान 14 हजार फीट की ऊंचाई पर झंडा फहराया और इसी जगह पर जून के महीने में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. जवानों ने इस ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम के नारे लगाए.