बच्चों का शारीरिक शोषण एक गंभीर समस्या है, जिस ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. हमारे देश में एक आंकड़े के अनुसार, एक घंटे में पांच बच्चों का शारीरिक शोषण होता है. जब बच्चों के साथ शोषण का मामला आता है तो कुछ समय चर्चा में रहता है और फिर गायब. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन और एनडीटीवी का यौन शोषण के शिकार बच्चों की मदद के लिए अभियान.