West Bengal Elections 2026: बंगाल में SIR बनेगा BJP Masterstroke? | Rahul Kanwal | TMC | BJP

  • 45:25
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

West Bengal Election Analysis: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को होना है. इस चुनाव में SIR का बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा. वोटर लिस्ट के इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 89 लाख वोटर घटे हैं, जो कुल वोटरों में 11.6 फीसदी हैं. इतनी बड़ी तादाद में मतदाता सूची से वोटरों का हटना बड़ी बात है क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव और उससे पहले के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच वोटों का गैप लगातार कम होता जा रहा है. NDTV के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने इन मिसिंग वोटों की मिस्ट्री को 'नंबर गेम' शो में डिकोड करते हुए बताया कि 2021 के चुनाव में टीएमसी और बीजेपी के बीच वोटों का फासला लगभग 10 पर्सेंट था. 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों के बीच वोटों का ये अंतर घटकर करीब 7 पर्सेंट रह गया. अब चूंकि वोटर लिस्ट से 11.6 पर्सेंट वोटर गायब हो चुके हैं. ऐसे में ये कटे वोटर चुनाव पर बड़ा असर डाल सकते हैं. 

संबंधित वीडियो