आसमान से बरसी आफत...पानी में डूब गए ये शहर!

  • 11:05
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

Monsoon 2026: आसमान से बरसती आफत ने इस वक्त देश के बड़े हिस्से में हाहाकार मचा रखा है. मॉनसून की शुरुआत में ही कई बड़े शहर पानी-पानी हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात के सूरत तक हर तरफ तबाही और बेबसी का मंजर दिखाई दे रहा है. दिल्ली-एनसीआर में सड़कों ने समंदर का रूप ले लिया है. नोएडा और गाजियाबाद के पॉश इलाकों से लेकर बुलंदशहर के गांवों तक पानी लोगों के घरों में घुस चुका है. हर साल करोड़ों-अरबों रुपये के बजट और मजबूत ड्रेनेज सिस्टम के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हर बार ये दावे बारिश के पानी में बहते नजर आते हैं. कहीं सड़कें समंदर बन गई हैं, तो कहीं बारिश के चलते इमारतों में दरारें पड़ रही हैं. जलभराव के कारण शहरों की रफ्तार थम गई है. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा है, जबकि दूसरी ओर लंबा ट्रैफिक जाम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हरिद्वार समेत कई शहरों में आसमान से बरसती आफत और नदियों के उफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड और गुजरात के सूरत तक हर तरफ पानी का सैलाब और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. बारिश की हर बूंद लोगों के लिए नई मुसीबत लेकर आ रही है, जबकि प्रशासनिक दावों की हकीकत भी इस जलभराव के बीच साफ नजर आ रही है.

संबंधित वीडियो