दलेर मेहंदी की उत्तराखंड में हुई एक लाइव कंसर्ट को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. मामला टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले का है जहां 18 अक्टूबर को दलेर मेहंदी लाइव कंसर्ट के लिए आए थे. उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोकल विधायक सुबोध उनियाल इस शो के चीफ गेस्ट थे. आरोप है कि परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी लिप सिंक कर रहे थे, खुद नहीं गा रहे थे बल्कि पहले से रिकॉर्डेड गाने पर होंठ हिला रहे थे. ये बात VIP दीर्घा में बैठे मंत्री तक पहुंची तो उन्होंने मंच के नीचे से ही डांटना शुरू कर दिया. हालांकि, मीका सिंह का कहना है कि दलेर मेहंदी ने शराब नहीं पी रखी थी. अगर कोई ये साबित कर दे, तो वह सिंगिंग छोड़ देंगे.