BRICS Summit 2026: इथियोपिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता शुरू

  • 6:43
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2026

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक हैदराबाद हाउस में हुई. बैठक शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों नेता एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन कुछ देरी के बाद इसकी शुरुआत हुई. आज होने वाली द्विपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के बीच वार्ता हुई. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस बैठक से भारत और इथियोपिया के संबंधों को किस तरह नई दिशा मिलती है और दोनों देशों के बीच सहयोग के कौन से नए आयाम सामने आते हैं.

संबंधित वीडियो