BRICS Summit 2026: Modi-Jinping की मुलाकात तय, सीमा से व्यापार तक होगी बात?

  • 9:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात प्रस्तावित है, तो दूसरी ओर उनकी ईरान के राष्ट्रपति से भी द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का समय तय हो गया है. दोनों नेताओं के बीच शनिवार शाम 5:45 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी. इस बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सीमा पर स्थिति, व्यापारिक संबंधों और आपसी सहयोग सहित विभिन्न विषय वार्ता के एजेंडे में शामिल रह सकते हैं. आप स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग की पुरानी मुलाकातों की तस्वीरें भी देख रहे हैं. इनमें 2019 में शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान की तस्वीरें शामिल हैं. पिछले दो वर्षों में भी दोनों नेताओं की कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुलाकात हो चुकी है. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समेत विभिन्न बहुपक्षीय बैठकों में दोनों नेता आमने-सामने आ चुके हैं. अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं.

संबंधित वीडियो