दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हैं. 12 और 13 सितंबर को भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को भारत पहुंचने वाले हैं. इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंच सकते हैं.