गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया के साथ कार सवार द्वारा पीछा कर टक्कर मारकर फरार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पीड़िता सिया ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी. इसके उसकी जान जा सकती है. ये अटेम्प्ट टू मर्डर का केस है, लेकिन अभी तक पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. सिया ने बताया, 'मैं संडे को अपनी बाइक से गुड़गांव के एक बाइकर कैफे जा रही थी. इस दौरान अचानक एक कार बहुत तेज रफ्तार में उसके साइड से निकली, फिर धीमी होकर पीछे आ गई. दूसरी बार साइड में आकर इशारे/एक्शन करने लगा, रुकने के लिए कहा. चेहरे से लग रहा था शराब पी रखी है, आगे 2 लड़के दिखे, पीछे काले शीशे होने से 2 और होने का अंदेशा है. जब मैंने उसने दूरी बनाकर रखने के लिए कहा, तो कुछ देर उसने टक्कर मारकर मुझे गिरा दिया.'