गुरुग्राम हिट एंड रन केस में नया खुलासा सामने आया है. SIT सूत्रों के मुताबिक, आरोपी क्लब में पार्टी करके लौट रहे थे. मुख्य आरोपी बैंसला खुद कार चला रहा था, ये बात वीडियो के जरिए भी सामने आ चुकी है. पहले परिवार का दावा था गाड़ी में महिलाएं थीं, एक महिला बैठी थी, लेकिन CCTV में साफ हो चुका है कि गाड़ी में 4 लड़के मौजूद थे, चारों क्लब से पार्टी करके लौट रहे थे. SIT की 5 सदस्यीय टीम ने जांच की. SIT ने सुबह 6 से 8 बजे तक का टाइमलाइन निकाला है, सेक्टर 53 रेड लाइट से सेक्टर 56 तक पूरा सीक्वेंस देखा गया, करीब 2 KM लंबा लॉन्ग चेज था. ये एक्सीडेंटल घटना नहीं डेलिबरेट अटेम्प्ट था, जानबूझकर किया गया. एक्सीडेंट होता तो 50-100 मीटर की बात होती, 2 KM तक लगातार फॉलो करना जानबूझकर हरकत है. सिया चौहान ने आरोप लगाया था कि जब वो गाड़ी ड्राइव करने के लिए बात कर रही थी, बाइक से दूरी रखने को कह रही थी, तब लग रहा था ये लोग ड्रंक हैं. अब SIT सोर्स ने पुष्टि कर दी है कि चारों नशे में हो सकते हैं. साथ ही ओवर स्पीडिंग का भी इंसिडेंट था, ओवर स्पीडिंग का चालान भी कटना है. विजुअल्स और CCTV से साफ हुआ कि फर्स्ट लेन से ओवरटेक कर आरोपी थर्ड लेन जो हेवी व्हीकल्स लेन है, वहां पहुंचा और हादसे को अंजाम दिया. NDTV ने 50-55 घंटे कैंपेन चलाया, उसका असर ग्राउंड जीरो पर दिखा. पहला बड़ा एक्शन अटेम्प्ट टू मर्डर धारा-109 लगाई गई. पहले इसे एक्सीडेंटल इंसिडेंट बताया जा रहा था.