Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होती है। पिछले कई चुनावों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा है। इसीलिए सभी दल महिलाओं को अपने पाले में लाने की जुगत में रहते हैं। महागठबंधन ने सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपए महीने देने का ऐलान किया था तो वहीं आज सरकार ने नौकरियों में महिला आरक्षण को स्थानीय महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया। यानी सिर्फ बिहार की महिलाएं ही 35 फीसदी आरक्षण की पात्र होंगी। इस फैसले पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली लड़कियों की राय क्या है? जानने के लिए हमने उनसे बात की।