बिहार, मध्यप्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. सबसे बड़ा उलटफेर बिहार के बांकीपुर सीट से आया है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 22वें राउंड तक बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 12,809 वोटों से आगे चल रहे हैं. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है, जहां 1995 से बीजेपी का दबदबा था. 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज की 237 सीटों पर जमानत जप्त हो गई थी, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर के खुद मैदान में उतरने से समीकरण बदल गए.