Bharat Ki Baat Batata Hoon| Bengal Elections Exit Poll: काउंटिंग से पहले बंगाल तप उठा
पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. कई जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सवाल, सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा मामला और रिपोलिंग के दौरान जमकर हंगामा.
साउथ 24 परगना, डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में BJP–TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें, नारेबाजी और लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा. हालात संभालने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात.
हिंसा और आरोपों के बीच रिकॉर्ड वोटिंग, कुछ बूथों पर दोबारा मतदान और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम.
दोनों पार्टियाँ जीत के दावे कर रही हैं, लेकिन बंगाल की किस्मत अब भी EVM में कैद है.