पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. लेकिन इस बीच बड़ा फैसला सामने आया है. एक्सिस माय इंडिया ने बंगाल का एग्जिट पोल जारी न करने का ऐलान किया है. एजेंसी के MD प्रदीप गुप्ता का कहना है कि बंगाल के ज़्यादातर वोटरों ने चुप्पी साध रखी है, ऐसे में कोई भी आंकड़ा जारी करना सही नहीं होगा.
प्रदीप गुप्ता ने साफ कहा कि जब वोटर कुछ बोल ही नहीं रहे, तो अनुमान जारी कर एजेंसी अपनी विश्वसनीयता को खतरे में नहीं डाल सकती. बंगाल चुनाव और एग्जिट पोल को लेकर ये फैसला क्यों अहम है, पूरी जानकारी वीडियो में देखें.