Suvendu Adhikari Will be Next CM of Bengal: 34 साल की लेफ्ट और 15 साल की ममता बनर्जी की सियासत के बाद अब पश्चिम बंगाल में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है. बंगाल को उसका नया मुखिया मिल गया है और यह नाम है शुभेंदु अधिकारी. दो बार ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु को अब राजनीति में जायंट किलर कहा जा रहा है.
रिकॉर्ड 92% से ज्यादा मतदान वाले चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि जनता ने साफ तौर पर परिवर्तन को चुना है. नंदीग्राम से लेकर भवानीपुर तक ममता को उनके ही गढ़ में मात देना उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है.
जमीनी संघर्ष, लोगों से सीधा जुड़ाव और स्ट्रीट पॉलिटिक्स की ताकत के दम पर शुभेंदु अधिकारी बंगाल की गद्दी तक पहुंचे हैं. लेफ्ट और टीएमसी के लंबे शासन के बाद अब बंगाल में भगवा दौर की शुरुआत हो चुकी है. क्या यही है बंगाल की नई राजनीति. पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो देखें.