bhabanipur Result: रिजल्ट से पहले भवानीपुर में बवाल, ममता-सुवेंदु अधिकारी के समर्थक भिड़े

Bhabanipur Election Results 2026: मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गर्म हो गया है. भवानीपुर के शेखावत गर्ल्स स्कूल के बाहर, जहां मतगणना हो रही है, बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच बहस और तनातनी देखने को मिली. नारेबाजी के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने‑सामने नजर आए. भवानीपुर वही हाई‑प्रोफाइल सीट है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है. यह काउंटिंग सेंटर आज तय करेगा कि भवानीपुर का ताज किसके सिर सजेगा. बारिश के बावजूद कोलकाता में राजनीतिक तापमान चरम पर है और हर किसी की नजर नतीजों पर टिकी है. क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी, या बीजेपी बनाएगी नया इतिहास—इसका फैसला आज होने वाला है. ताजा अपडेट्स और हर हलचल के लिए जुड़े रहिए.

संबंधित वीडियो